यूपी के मिशन 2017 की तैयारी में जुटी भाजपा
(India)
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के मिशन 2017 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। बीजेपी अपने सदस्यता अभियान के जरिए इस मिशन में जुटी हुई है। लोकसभा चुनावों में मिली जीत को विधानसभा चुनावों में भी बरकरार रखने के लिए यूपी बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी के यूपी प्रभारी ओम माथुर का कहना है कि इससे पहले प्रदेश में बीजेपी के 33 लाख सदस्य रहे हैं। मगर इस बार पार्टी ने प्रदेश में डेढ़ से 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिस दिशा में अभी तक 92 लाख सदस्य बना लिए गए हैं....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।