जनता को वापस चाहिए 49 दिन वाली सरकार-केजरीवाल
(DELHI, India) आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवारी का नामांकन भरेंगे. उन्होंने रोड शो के लिए रवाना होने से पहले नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया. वह वाल्मीकि मंदिर से जंतर-मंतर तक रोड शो करेंगे. इसके बाद वह 2 बजे नई दिल्ली सीट से नामांकन दाखिल करेंगे.
रोड शो के लिए रवाना होने से पहले केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली की जनता कह रही है कि उन्हें 49 दिनों की सरकार वापस चाहिए. आज आप लोगों का उत्साह देखकर भरोसा हो गया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है.' बताया जा रहा है कि 5 किलोमीटर के इस रोड शो में हजारों समर्थक और पार्टी के कई नेता केजरीवाल के साथ होंगे. केजरीवाल के नामांकन को लेकर AAP समर्थकों में खासा उत्साह है.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।