'केजरीवाल से असेंबली में करूंगी बहस'-किरण बेदी
(DELHI, India) दिल्ली में बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल का सार्वजनिक बहस का न्योता ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल से विधानसभा में बहस करेंगी, क्योंकि वह उनके बहस करने के तरीके से वाकिफ हैं.इस बारे में पूछे जाने पर किरण बेदी ने मंगलवार सुबह कहा, 'मैं कह चुकी हूं कि अगर बीजेपी चाहती है तो मैं डिबेट के लिए तैयार हूं. लेकिन मुद्दा इससे अलग है. मैं डिलीवरी में यकीन रखती हूं और वह बहस में यकीन रखते हैं. मैं अरविंद केजरीवाल से विधानसभा में बहस करूंगी. मैं केजरीवाल को जानती हूं. मैं जानती हूं कि वह कैसी डिबेट करते हैं. आप उन्हें नहीं जानते. इसलिए यह डिलीवर करने का वक्त है, बहस में पड़ने का नहीं. बहस करने का तो बहुत समय मिलेगा.'



Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।