दो बजे नामांकन दाखिल करेंगे-केजरीवाल
(DELHI, India) नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, उसी मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को रोड शो की शुरुआत की। यहां से उनका रोड शो आरके आश्रम लेन, गोल मार्केट, पेशवा रोड, बिरला मंदिर, अशोक रोड व पटेल चौक होते हुए जंतर-मंतर में सभा में तब्दील हो जाएगी। वहां वह दिल्ली चुनाव को लेकर अपना एजेंडा रखेंगे। इसके बाद वह दो बजे नामांकन दाखिल करने जाएंगे।खुली जीप में सवार केजरीवाल ने रोड शो के दौरान कहा कि दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर इतिहास रचते हुए 49 दिन की सरकार को पांच साल में बदलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा झूठ और अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया और भाजपा की नुपूर शर्मा चुनौती दे रही हैं।उधर, सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी बुधवार को कृष्णानगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उन्हें कांग्रेस की ओर से बंशीलाल और आप के उम्मीदवार एसके बग्गा चुनौती पेश करेंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।