(DELHI, India)
दिल्ली चुनाव में सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी को लेकर बीजेपी में घमासान मच गया है. सतीश उपाध्याय के समर्थकों ने मंगलवार को पंत मार्ग पर बीजेपी दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया और सतीश उपाध्याय को चुनाव लड़ाने की मांग की.सतीश उपाध्याय के समर्थकों ने बीजेपी दफ्तर के बाहर खूब नारेबाजी की. समर्थकों ने 'पैराशूट सीएम उम्मीदवार नहीं चलेगा' के नारे लगाए. इसके अलावा रोहिणी में बिजेंद्र राय के समर्थकों ने भी खूब हंगामा किया और उनके चुनाव लड़ने की मांग की. इसके साथ ही कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी को टिकट देने का भी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है. शिखा राय के समर्थक भी नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की इस लिस्ट के मुताबिक, किरण बेदी कृष्णानगर से चुनाव लड़ेंगी. वहीं, नई दिल्ली से नूपुर शर्मा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा जगदीश मुखी जनकपुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि विनोद कुमार बिन्नी पटपड़गंज से पार्टी के उम्मीदवार होंगे.पार्टी ने 62 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है, जिसमें 28 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. बीजेपी ने 2 सीटें अकाली दल के लिए छोड़ी हैं.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।