आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में हजारों की भीड़ जुटी, जिस कारण केजरीवाल नामांकन दाखिल करने देरी से पहुंचे। रोड शो के कारण केजरीवाल जिलाधिकारी के दफ्तर समय से नहीं पहुंच पाए, जिसकी वजह से वह मंगलवार को नई दिल्ली से नमांकन दाखिल नहीं कर पाए।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सात जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब आज नामांकन दाखिल करेंगे। वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुए केजरीवाल के रोड शो को जंतर-मंतर पर समाप्त होना था। जंतर-मंतर से कुछ किलोमीटर पहले गोल मार्केट में पुलिस ने उनके रोड शो को रोक लिया। केजरीवाल को शाहजहां रोड स्थित जिलाधिकारी के दफ्तर अपरान्ह दो बजे तक पहुंचना था, लेकिन वह जिलाधिकारी के दफ्तर देर से पहुंचे। केजरीवाल के सहयोगी ने कहा, अब वह आज नामांकन दाखिल करेंगे। जब तक हम जिलाधिकारी के दफ्तर पहुंच पाते उससे पहले ही नामांकन का समय समाप्त हो गया था।इससे पहले केजरीवाल ने वाल्मीकि मंदिर से पार्टी सहयोगी मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ रैली शुरू की। रोड शो के दौरान वे एक ट्रक की छत पर दिखाई दिए। वाल्मीकि मंदिर वही स्थान है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी। वहीं आज किरन बेदी और अजय माकन भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। किरन बेदी आज नामांकन से पहले एक रोड शो भी करेंगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।