‘नहीं सहेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार’
(India)
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को बर्द्धवान रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। शाह का कहना था कि बीजेपी का विजय रथ नहीं रोका जा सकता और तृणमूल कांग्रेस को बीजेपी गंगा में डुबा देगी। शाह ने आरोप लगाया कि सीएम राज्य में शासन चलाने के बजाय चिटफंड घोटाले के अपने दागी नेताओं को बचाने की कोशिश में हैं। उनका कहना था कि ममता, वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाल रहीं हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरु करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने ममता बनर्जी को चेतावनी देने के अंदाज में कहा कि वह राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करके बीजेपी के विजय रथ को नहीं रोक सकतीं और बीजेपी को मिलने वाला जन समर्थन टीएमसी को गंगा के पानी में डुबो देगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।