भाजपा में आ सकते हैं दिनेश त्रिवेदी
(India)
तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक त्रिवेदी जल्द ही भाजपा के साथ जुड़ जाएंगे। सोमवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए त्रिवेदी ने इसके संकेत दिए हैं, हालांकि, उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की। सूत्रों के मुताबिक त्रिवेदी ममता बनर्जी से नाराज चल रहे हैं और वे पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। त्रिवेदी ने कहा, राजनीति का मतलब अवसरवादी होना नहीं है, जबकि हमें देश का डीएनए बदलने के लिए काम करने चाहिए। मेरे हिसाब से राजनीति नौ से पांच तक की नौकरी नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।