पर्चा दाखिल करने निकलीं बेदी,केजरीवाल व माकन भी निकालेंगे 'नॉमिनेशन मार्च'
(DELHI, India) दिल्ली विधानसभा चुनाव की गहमागहमी सर्दियों में भी गर्मी का एहसास करा रही है. दिल्ली में बुधवार को हेवीवेट नेताओं के नामांकन का दिन है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, यानी किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल पर्चा दाखि‍ल करने वाले हैं. साथ ही दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का चेहरा अजय माकन भी नामांकन दाखिल करेंगे. दिल्ली में किरण बेदी बीजेपी की CM उम्मीदवार दिल्ली में बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरण बेदी कृष्णा नगर विधानसभा सीट से नामांकन भरेंगी. किरण बेदी नॉमिनेशन के लिए घर से निकल चुकी हैं. बेदी रोड शो भी कर रही हैं. किरण बेदी का रोड शो विजय चौक से शुरू होकर और पंजाबी जूती, वीरेंद्र नगर होते हुए गीता कॉलोनी के एसडीएम दफ्तर पर जाकर खत्म होगा, जहां उन्हें पर्चा दाखिल करना है. फर्स्ट हाफ में ही नामांकन भरने की होड़
हर पार्टी के ज्यादातर बड़े नेताओं ने नामांकन दाख‍िल करने से पहले ज्योतिष‍ियों से सलाह-मशविरा किया है ज्योतिष‍ियों के मुताबिक, दिन के 12 बजे से लेकर 2 बजे तक राहुकाल है, जो कि शुभ मुहूर्त नहीं है. दूसरी ओर पर्चा भरने का वक्त 3 बजे तक ही है. ऐसे में हर उम्मीदवार 12 बजे से पहले ही नामांकन भरने को आतुर है.किरण बेदी ने दिल्ली के लिए खास प्लान तैयार किया है. उनका वादा है कि हर विभाग के लिए व्हाइट पेपर लाया जाएगा.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।