सात फरवरी को जम्मू और कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिये वोटिंग होनी है. ऐसे में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और पीपुल्सि डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच चल रही अटकलों का बाजार पूरी तरह से गर्म दिखाई दे रहा है. इस संबंध में दोनों पार्टियों के नेताओं ने अनौपचारिक चर्चा की बात को स्वीकार किया है. इसको लेकर पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि भाजपा के साथ औपचारिक बातचीत तो अभी शुरू ही होनी है. इसके विपरीत उन्होंाने यह भी स्वीाकारा है कि अनौपचारिक स्तर पर बातचीत फलिहाल जारी है. पार्टी पर गौर करें तो राज्य विधानसभा में पीडीपी के पास 28 विधायक हैं और वहीं भाजपा के पास 25 विधायक हैं. नेशनल कांफ्रेंस को चुनाव में कुल 15 सीटें मिली हैं. उसकी पूर्व सहयोगी कांग्रेस को तो सिर्फ 12 सीटें ही मिली हैं. इनके अलावा सात सीटें छोटी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में चली गईं हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।