AAP ने दो उम्मीदवारों के टिकट रद्द किए
(DELHI, India) दिल्ली चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों के टिकट रद्द कर दिए हैं. मुंडका से राजेंद्र डबास और महरौली से गोवर्धन सिंह के टिकट काट दिए गए हैं.
इन पर कुछ आरोप थे जो जांच में सही पाए गए. इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने ट्वीट करके दी.पार्टी के इस फैसले के बाद महरौली से पूर्व उम्मीदवार गोवर्धन सिंह ने कहा, 'मैंने पहले ही उनसे कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता लेकिन उन्होंने मुझ पर दबाव बनाया. मैं खाप का नेता था और पार्टी चुनाव में इसका फायदा उठाना चाहती थी.'आम आदमी पार्टी ने महरौली सीट से नरेश यादव और मुंडका से सुखबीर दलाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.



Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।