6000 साल पहले एशिया में फैला था खतरनाक टीबी लंदन, आइएएनएस रू एशिया में 6000 साल पहले खतरनाक एवं जानलेवा बीमारी टीबी भयंकर रूप में फैली थी। पेरिस के नेशनल म्यूजियम ऑफ नैचुरल हिस्ट्री ने उस टीबी जिनोम का पता लगाने में सफलता हासिल की है। नेचर जिनेटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर से माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लॉसिस जिनोम के 5000 नमूनों की जांच के बाद शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। शोध में पता चला कि यह बैक्टीरिया हजारों साल पहले चीन में पनपा था। वैज्ञानिक थिएरी वर्थ और उनकी टीम ने 99 देशों से श्बीजिंग लीनिएजश् नाम के बैक्टीरिया के 4,987 नमूने इकट्ठा किए। शोधकर्ताओं के मुताबिक, श्बीजिंग लीनिएजश् पूर्वोत्तर चीन में करीब 6600 वर्ष पूर्व पनपा था। यह वो वक्त था जब चीन की यांग्जे नदी घाटी में चावल की खेती शुरू हुई थी। हालांकि एम ट्यूबरक्लॉसिस ने संभवतरू पहली बार करीब 40,000 साल पहले अफ्रीका में जन्म लिया था, लेकिन मानव के अन्न उत्पादन शुरू करने के बाद इसने खतरनाक रूप अख्तियार किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।