(DELHI, India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव की गहमागहमी सर्दियों में भी गर्मी का एहसास करा रही है. दिल्ली में बुधवार को हैवीवेट नेताओं के नामांकन का दिन है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, यानी किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल पर्चा दाखिल करने वाले हैं. साथ ही दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का चेहरा अजय माकन भी नामांकन दाखिल करेंगे.दिल्ली में बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरण बेदी कृष्णा नगर विधानसभा सीट से नामांकन भरेंगी. कुछ ही देर में किरण बेदी नॉमिनेशन दाखिल होने वाला है. बेदी रोड शो भी कर रही हैं. किरण बेदी का रोड शो विजय चौक से शुरू होकर और पंजाबी जूती, वीरेंद्र नगर होते हुए गीता कॉलोनी के एसडीएम दफ्तर पर जाकर खत्म होगा, जहां उन्हें पर्चा दाखिल करना है.किरण बेदी ने रास्ते में लाला लाजपत राय की मूर्ति पर भगवा कपड़ा चढ़ाया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया. अरविंद केजरीवाल ने इस पर ऐतराज जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का भगवाकरण नहीं किया जाए.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।