(DELHI, India)
दिल्ली में बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरण बेदी कृष्णा नगर विधानसभा सीट से नामांकन भरेंगी. कुछ ही देर में किरण बेदी नॉमिनेशन दाखिल होने वाला है. बेदी रोड शो भी कर रही हैं. किरण बेदी का रोड शो विजय चौक से शुरू होकर और पंजाबी जूती, वीरेंद्र नगर होते हुए गीता कॉलोनी के एसडीएम दफ्तर पर जाकर खत्म होगा, जहां उन्हें पर्चा दाखिल करना है.भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कृष्णा नगर से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र से किरण बेदी अपना नामांकन भरा।नामांकन भरने से पहले उन्होंने रोड शो किया और उसके बाद वह दिल्ली के एसडीएम ऑफिस पहुंची। फिर उन्होंने अपना बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पर्चा भरा। उनके नामांकन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. हर्षवर्धन, विजय गोयल, सांसद महेश गिरि समेत कई अन्य नेता रोड शो में मौजूद रहे।दिल्ली विधानसभा चुनाव की गहमागहमी सर्दियों में भी गर्मी का अहसास करा रही है. दिल्ली में बुधवार को हैवीवेट नेताओं के नामांकन का दिन है. आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मदीवार अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से नामांकन भर दिया जबकि किरण बेदी एसडीएम दफ्तर में नामांकन भरने पहुंच गई हैं. नामांकन भरने के बाद केजरीवाल ने कहा कि मेरी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार से है.अरविंद केजरीवाल ने पर्चा दाखिल करते वक्त जानकारी दी कि उनकी कुल संपत्ति 1.92 करोड़ है. पिछली बार की तुलना में इस बार उनकी संपत्ति 2 लाख रुपये घटी है. दूसरी ओर उनके खिलाफ केस की तादाद में इजाफा हुआ है. पिछली बार उनके खिलाफ 7 केस थे. अब उनके खिलाफ 9 मामले हैं.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।