जनार्दन द्विवेदी ने की मोदी की तारीफ, फिर मुकरे
(India)
कांग्रेस के वरिष्ट नेता जनार्दन द्विवेदी ने बुधवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की. कांग्रेस के बडे नेताओं में शामिल जनार्दन द्विवेदी ने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. एक समाचार वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में द्विवेदी ने कहा कि मोदी सामाजिक स्तर पर लोगों को समझाने में कामयाब रहे. उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो भारतीय नागरिकों के बेहद करीब हैं. लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मोदी की जीत भारतीयता की जीत है. कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के काफी करीब माने जाने वाले द्विवेदी द्वारा मोदी की तारिफ करने के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है. हालंकि इस बात के सामने आने के बाद द्विवेदी ने मीडिया के सामने सफाई दी. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था मीडिया ने उसे तोड मरोडकर पेश किया है. उन्होंने माना कि मैं मानता हूं कि कांग्रेस के लिए यह बड़ी चुनौती का वक्त है, लेकिन मैंने ये नहीं कहा कि यह मोदी या बीजेपी की जीत है. उन्होंने कहा कि मेरा विचार और ईमान कभी नहीं बदल सकता.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।