प्रदेशभर में कई जगह मावठ का दौर दूसरे दिन भी जारी है। कई इलाकों में रात भर से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते सर्दी के तेवर और तेज हो गए है। कोहरे से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अल सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा, घने कोहरे के चलते सुबह के समय वाहन चालकोें को भी दिक्क्त हुई। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मावठ होने से तापमान में गिरावट हो गई हैै, एसे में सर्द हवाआ के कारण लोगों का घरों से निकल पाना भी मुश्किल हो रहा हैं, लोगों को अलाव और हिटर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं इस मावठ के हाने से फसलों को फायदा होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।