भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह पहली बार आज पटना आयेंगे. वह वेटनरी कॉलेज मैदान में भाजपा अतिपिछड़ा मंच की ओर से आयोजित कपरूरी जयंती समारोह को संबोधित करेंगे. साथ ही वह एसके मेमोरियल हॉल में पार्टी के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक भी करेंगे. उनके साथ केंद्रीय संचार व आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेद्र प्रधान व कौशल विकास राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी भी आ रहे हैं. राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह व रामकृपाल यादव गुरुवार को ही पटना आ गये. प्रदेश प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।