‘बिहार में कभी भी जंगलराज नहीं आने देगी भाजपा’
(India)
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में कहा कि जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने अपनी महत्वकांक्षा के कारण बीजेपी से नाता तोड़ लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार में कभी भी जंगलराज नहीं आने देगी। उन्होंने लोगों से अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी यहां 24 घंटे बिजली मुहैया कराएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।