आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की ओर से किए गए मानहानि मामले में चुनाव आयोग को जवाब दे दिया है. आज चुनाव आयोग को दिए जवाब में अरविंद केजरीवाल ने सतीश उपाध्याय पर लगाए उन आरोपों को फिर से दोहराया है. केजरीवाल ने कहा है कि वे अपने आरोपों पर अड़े हुए हैं. आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और उपाध्यक्ष आशीष सूद पर बिजली कंपनियों से सांठगांठ के आरोप लगाए थे. केजरीवाल ने यह भी दावा किया था कि उनके पास इन आरोपों को सिद्ध करने के लिए पुख्ता सबूत भी हैं. हालांकि सतीश उपाध्याय और आशीष सूद ने केजरीवाल के इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था और केजरीवाल की चुनाव आयोग से शिकायत की थी. सतीश उपाध्याय ने इन आरोपों पर कहा था कि अगर उनपर लगे आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो वे सक्रीय राजनीति छोड़ देंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।