कार्ती चिदंबरम को कारण बताओ नोटिस
(India)
तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ई वी के एस इलनगोवन ने कहा है की कार्ती चिदंबरम को कारण बताओ नोटिस दे कर उनसे वरिष्ठ नेता कामराज की आलोचना किए जाने और पार्टी आलाकमान के खिलाफ कुछ टिप्पणियां करने को लेकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है.उन्होंने बताया कि कार्ती ने गुरुवार को उनके समर्थकों की एक बैठक में की गई ये टिप्पणियां पार्टी के लिए अस्वीकार्य हैं. कार्ती शिवगंगा सीट से लोकसभा चुनाव हार गए थे. इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता करते थे.इलनगोवन ने कहा ‘‘अगर पार्टी जवाब से संतुष्ट नहीं होती तो कार्ती के पार्टी से निष्कासन पर विचार किया जाएगा.’’इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया में कार्ती चिदंबरम ने कहा कि नोटिस अब तक नहीं मिला है और नोटिस मिलने के बाद ही वह जवाब देंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।