रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्रियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर देश की संपदा से समझौता किए जाने के आरोप पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट करके सवाल उठाए हैं उन्होनें कहा कि अगर रक्षा मंत्री के पास राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पूर्व प्रधानमंत्रियों की तरफ से समझौता किए जाने का कोई प्रमाण है तो वे इसे सार्वजनिक करें... और नहीं तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का भी मानना है कि डिफेंस मंत्री का बयान उने शोभा नही देता .. उन्होने बताना चाहिए कौन से प्रंधानमंत्री थे.. इस तरह का बोलकर सबको गलतफमी में डालना दुर्भाग्यपूर्ण है .. वहीं इस मामले में बीजेपी ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता नरसिम्हा राव ने कहा कि रक्षा मंत्री एक बेहद जिम्मेदार नेता हैं और उन्होंने जो कहा उसके कई मायने निकलते हैं इसलिए हमें विस्तृत जानकारी का इंतजार करना चाहिए। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री पर्रिकर ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा उन्होंने पाकिस्तान से आ रही नौका से संबंधित तटरक्षक बल के अभियान के बारे में ब्यौरा नहीं दिया था क्योंकि इससे सूचना के स्रोत को लेकर समझौता हो सकता था। ये दुखद है कि ऐसे कुछ प्रधानमंत्री थे जिन्होंने संपदा को लेकर समझौते किए। उन्होंने कहा कि मैं नामों का खुलासा नहीं करने जा रहा हूं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।