गणतंत्र दिवस परेड का निमंत्रण नहीं मिलने से केजरीवाल नाराज
(DELHI, India) आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गणतंत्र दिवस समारोह का न्योता ना मिलने से नाराज हैं. केजरीवाल ने आजतक से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं.केजरीवाल ने कहा कि वो गणतंत्र दिवस परेड देखना चाहते थे लेकिन उन्हें सरकार की तरफ से कोई आमंत्रण नहीं आया. केजरीवाल ने कहा कि कम से कम दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें बुलावा आना चाहिए था. अब केजरीवाल को ना बुलाया जाना किसी तरह की राजनीति से प्रेरित है या नहीं, ये कहना तो मुश्किल है लेकिन इस बाबत किसी भी सरकारी अधिकारी से बात नहीं हो पाई है.केजरीवाल ने बातचीत के दौरान बीजेपी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार किरण बेदी पर भी निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि किरण बेदी से ये जानना चाहता हूं कि आखिर बीजेपी के लिए उनका हृदय परिवर्तन कैसे हो गया. चुनाव आयोग द्वारा दिए गए नोटिस पर केजरीवाल ने कहा कि वो जल्द ही आयोग को अपना जवाब सौंप देंगे.



Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।