क्या अपने समर्थकों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं मांझी?
(BIHAR, India) विवादास्पद बयानों के लिए जाने-जाने वाले बिहार के सीएम जीतन राम मांझी ने फिर से विवादास्पद बयान दिया है. अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों के कोई आंख दिखाए तो आंख निकाल लेना.बिहार में इन दिनों मांझी समर्थकों और विरोधियों के बीच बयानों कि लड़ाई चल रही है. एक खेमा मांझी को सीएम पद से हटाने पर अड़ा है जबकि राज्य के कई मंत्री और जेडीयू नेता मांझी के समर्थन में खड़े हैं.वहीं बिहार दौरे के दूसरे दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज पटना में लोक नायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की निजी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए (नीतीश ने) बीजेपी से गठबंधन तोड़ा. यह बयान उन्होंने राज्य की राजधानी पटना में हुई रैली में दिया. बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह ने पहली बार पटना में रैली की.बताते चलें कि आम चुनावों में पार्टी (जेडीयू) की दुर्गती के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद जेडीयू के ही जीतन राम मांझी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया.तब से अब तक राज्य के राजनीतिक हालात बहुत बदल गए हैं और मुख्यमंत्री जीतन राम ने राज्य की राजनीति में अपने कदम जमा लिए हैं. इन घटनाक्रमों की वजह से राज्य के राजनीतिक सम्मीकरण ने एक नया मोड़ ले लिया है.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।