केजरीवाल ने भेजा चुनाव आयोग को नोटिस
(India)
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली चुनाव में आप के सीएम उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने वोटर्स से दूसरे दलों से पैसे लेने की अपील वाले बयान पर चुनाव आयोग को जवाब भेज दिया है। आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि है कि जब तक चुनाव आचार संहिता लागू है तब तक वह इस तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे। केजरीवाल ने कहा है कि मुझ पर ये आरोप कि मैं लोगों को रिश्वत लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं, पूरी तरह गलत है। हमारी पार्टी रिश्वतखोरी के सख्त खिलाफ है। देश की राजनीति को साफ करने और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए ही हमारी पार्टी का जन्म हुआ है। ऐसे में किसी को मैं रिश्वत लेने या देने के लिए प्रेरित करूंगा, ये मैं सपने में भी नहीं सोच सकता।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।