राजपथ पर बेदी को लेकर शुरू हुई सियासत
(India)
गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय समारोह को लेकर सियासत शुरू हो गई है... आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की दिल्ली चुनाव में सीएम उम्मीदवार किरण बेदी को लेकर सवाल उठाए हैं। आप ने किरण बेदी को परेड के दौरान बैठने की जगह को लेकर सवाल उठाए। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी को परेड के वक्त सबसे पहले लेन में बैठने की जगह दी गई। यही नहीं कैमरों का फोकस भी किरण बेदी पर ही था। योगेंद्र ने इसे डर्टी पॉलिटिक्स बताया है। वहीं किरण बेदी ने इसे लेकर आप पर पलटवार किया है। किरण ने कहा है कि केजरीवाल को अब तो बचपना छोड़ देना चाहिए। आमंत्रण मांगा नहीं जाता बल्कि दिया जाता है। पहले वह शिकायत कर रहे थे कि मुझे बुलाया क्यों गया, अब कह रहे हैं कि मुझे आगे क्यों बिठाया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।