उत्तरपूर्व अमेरिका में आज जबरदस्त बर्फबारी की वजह से हजारों उड़ानों को रद्द करना पड़ा। न्यूयार्क के मेयर ने चेताया है कि यह इतिहास में सबसे प्रचंड तूफान का रूप ले सकती है। क्षेत्र में दिन भर हुयी बर्फबारी बड़े बर्फीले तूफान का रूप ले सकती है जिससे न्यूयार्क और न्यू इंग्लैंड के कुछ हिस्से के बिल्कुल ठहर जाने की आशंका है। अमेरिका के पूर्वी तट के राज्यों में अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने को कहा। कुछ इलाके में तीन फुट तक बर्फ गिरने की आशंका जतायी गयी है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने न्यूयार्क और बोस्टन सहित न्यूजर्सी से लेकर कनाडा की सीमा तक बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। न्यूयार्क राज्य के गवर्नर एंड्यू कुमो ने कहा कि बिग एपल और लांग द्वीप में नेशनल गार्ड को एहतियातन तैनात कर दिया गया है। फ्लाइटवेयर डॉट कॉम के मुताबिक अमेरिका से आने जाने वाली 5830 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।