प्रदेश में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
(India)
राजस्थान में 66वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कल्याण सिंह ने झण्डारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने परेड की सलामी ली। वहीं हाडी रानी बटालियन, आरएसी, पुलिस कमिश्नरेट, जीआरपी, यातायात पुलिस, कारागार, होमगार्ड, पूर्व सैनिक, एनसीसी के साथ अन्य स्कूल युनिटों की परेड हुई। वहीं कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैण्ड के साथ अन्य स्कूली बैण्डों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।