दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार परवान चढ़ चुका है। जहां भाजपा ने प्रचार को लेकर अपनी रणनीति बना ली है। वही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी इसमें कहीं पीछे नहीं रहना चाहती। एक दिन पहले राहुल गांधी की सभा के बाद आज भाजपा की ओर से मोदी सरकार के दो स्टार मंत्री चुनाव प्रचार में उतर जाएंगे। इसके तहत मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार चार सभाएं करेंगी। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी चार रैलियों को संबोधित कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाएंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।