दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरने के लिए बीजेपी ने भले ही किरन बेदी को सीएम का उम्मीदवार घोषित किया है... लेकिन पार्टी मोदी लहर को यहां भी भुनाने की जुगत में हैं...लिहाजा पार्टी ने पीएम नरेन्द्र मोदी की चार रैलियों का खाका तैयार कर लिया है। मोदी 31 जनवरी को पूर्वी दिल्ली में रैली करेंगे। उसके बाद 1 फरवरी को वो द्वारिका में जनता को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम 3 फरवरी को दिल्ली के रोहिणी में पब्लिक रैली को संबोधित करते नजर आएंगे और अंत में 4 फरवरी को साउथ दिल्ली की जनता के बीच वो अपना जादू विखेरेंगे। पार्टी ने उनकी रैली को दिल्ली के चारो कोनों में करने का फैसला लिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।