प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण की निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है। तीसरे चरण के तहत 30 जनवरी को मतदान होगा। इसे लेकर आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके तहत बारां में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और विधायक प्रताप सिंह सिंघवी नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से सघन जनसंपर्क करने में जुटे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।