जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी की सरकार बनना लगभग तय हो गया। भाजपा सूत्रों के अनुसार दोनों दल न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर सहमति के करीब हैं। संघ की हरी झड़ी के बाद भाजपा महासचिव राममाधव और वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पीडीपी नेतृत्व से बात की है। दरअसल, पीडीपी ने अनुच्छेद 370, सशस्त्र बल विशेषाधिकारी अधिनियम जैसे मुद्दों को छोड़कर बाकी पर रजामंदी दे दी है। हालांकि, भाजपा रणनीतिकारों ने पीडीपी प्रमुख मुफ्ती मोहम्मद सईद को भरोसा दिलाया है कि 370 पर पार्टी ज्यादा जोर नहीं देगी। अफस्पा को विभिन्न चरणों में हटाया जा सकता है। गतिरोध का एक और मुद्दा बाढ़ राहत पैकेज को लेकर भी है। पीडीपी जो राशि मांग रही है, उस पर भाजपा तैयार नहीं है। वैसे उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर हल निकालने का भरोसा दिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।