दिल्ली में भाजपा ने झौंकी पूरी ताकत
(India)
दिल्ली के चुनावी समर में बीजेपी मोदी लहर सरकार बनाने का यहां सपना संजोय हुए है... पार्टी 31 से मोदी की चार रैलियां करेगी और चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के चेहरे भी बीजेपी चुनावी सभा में नजर आएंगे।ऐसे में दिल्ली का चुनाव जीतना बीजेपी के लिए नाक का सवाल है... क्योंकि बीजेपी ने यहां अपनी सारी ताकत झोंक दी है... यहां तक की चुनाव में केन्द्रीयमंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। पार्टी का मुकाबला आम आदमी पार्टी से बताया जा रहा है। वहीं चुनावी सर्वे ने इस चुनाव को और दिलचस्प मोड़ दे दिया क्योंकि जो चुनावी सर्वे बीजेपी की सरकार बनाते दिख रहे थे...तो वहीं केजरीवाल को जनता सीएम के तौर पर आगे दिखा रही है। ऐसे में बीजेपी का चुनाव जीतना इतना आसान नहीं होगा। सवाल ये है कि क्या मोदी फैक्टर यहां भी बीजेपी को जीत का ताज पहनाएगा। या फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल रहे केजरीवाल फिर से सत्ता में काबिज हो पाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।