आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनके उम्मीदवारों के खिलाफ एक विपक्षी पार्टी मीडिया में फर्जी खबरें छपवाने की साजिश रच रही है और वह इस बारे में चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा कि पहले भी इस तरह की कोशिशें की गई थी। उन्होंने कहा, पिछली बार भी चुनाव से पहले हमारी पार्टी के छह उम्मीदवारों के खिलाफ फर्जी स्टिंग ऑपरेशन दिखाए गए थे। इस बार भी ऐसी ही साजिश रची जा रही है। खबरें प्लांट कराने में माहिर एक वरिष्ठ नेता ने आप के उम्मीदवारों के खिलाफ मीडिया में फर्जी खबरे छपवाने के लिए साजिश रची है। लेकिन, दिल्ली के लोग इन पर विश्वास नहीं करेंगे। जनता जानती है कि बुरी तरह चुनाव हार रहे विपक्षियों की तरफ से यह हताशा में उठाया हुआ कदम है। हम इस बारे में चुनाव आयोग में शिकायत कर रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।