राजस्थान में धूप खिलने से भले ही राहत मिली हो लेकिन नश्तर सी चुभती हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया है । हालत यह है कि प्रदेश के अधिकांश शहर न्यूनतम पारा 5-7 डिग्री के बीच रहने से शीतलहर की जद में रहे।जयपुर में सुबह कोहरे के साथ चली सर्द हवा ने शूल सी सर्दी का अहसास कराया। हवा में नमी से तेज धूप का भी असर कम रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री गिरावट के साथ 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में जनवरी में सबसे कम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 29 दिसम्बर 2014 को न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री रहा था। अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति और कोहरा छाने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव के साथ ही माउंट आबू का पारा जमाव बिंदु पर आ गया। यहां न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों में भी शीतलहर के चलते कड़ाके की सर्दी रही। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। जयपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग में पाला गिरने की आशंका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।