स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है की सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आने वाले आउटडोर मरीजों की सरकारी डाक्टरों द्वारा स्वाइन फ्लू की जांच निःशुल्क की जाए... इसके अलावा अपनी मर्जी से जांच कराने वाले आउटडोर मरीजों को भी जांच की निर्धारित राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए.... मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की स्वाइन फ्लू पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाए कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर वे तुरंत अस्पताल जायें और इसकी जांच कराकर आवश्यक दवाईयां लें। उन्होंने आईसोलेशन यूनिट और स्वाइन फ्लू जांच केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ निजी अस्पतालों में जांच केन्द्र खोले जाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक स्वाइन फ्लू टेस्टिंग किट मंगवाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी....राजे ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने के लिये होर्डिंग लगाये जायें और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये और निःशुल्क परामर्श के लिये उपलब्ध टोल फ्री नम्बर 104 की भी लोगों को जानकारी दी जाये...बैठक में मुख्य सचिव श्री सी.एस. राजन, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा मुकेश शर्मा, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा जे.सी. मोहंति, अतिरिक्त मिशन निदेशक एनआरएचएम नीरज के पवन, निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. बी. आर. मीणा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।