दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकने का मन बना लिया है। केजरीवाल को मुख्य प्रतिद्वंदी मानते हुए बीजेपी ने अब आप पर प्रहार करने का फैसला किया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में हुई बैठक में गुरुवार को फैसला किया गया है कि केजरीवाल से हर रोज पार्टी की ओर से पांच सवाल पूछे जाएंगे। बीजेपी मुख्यालय में बठैक के बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि दिल्ली में दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करने के लिए हमने पूरी ताकत लगाने का फैसला किया है। अनंत कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी और निर्मला सीतारमन, केजरीवाल से पांच सवाल करेंगे, जिसका जवाब उन्हें दिल्ली की जनता को देना होगा। बीजेपी की ओर से 7 दिनों में 250 से ज्यादा सभाएं आयोजित की जाएंगी। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में पीएम मोदी की चार रैलियां होंगी.. उन्होंने बताया कि सबसे पहली रैली 31 जनवरी को पूर्वी दिल्ली में कडकड़डूमा में, एक फरवरी को द्वारका में, 2 फरवरी को रोहिणी में और चैथी रैली खानपुर में विराट सिनेमा के पास होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।