‘9 लाख का सूट पहनते हैं मोदी’
(India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। मौसम में भले ही ठंड हो। लेकिन नेता अपने बयानों से माहौल को गरमाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली की सीलमपुर में हुई चुनावी सभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सूट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि गरीबों की चिंता नहीं 9 लाख का सूट पहनते हैं। चुनावी सभा में गांधी ने पीएम मोदी के सूट पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कालाधन वापस लाकर हर गरीब के अकाउंट में 15 लाख डालने का वादा किया था। वह तो नहीं ला पाए। लेकिन खुद 10 लाख का सूट जरूर मंगा लिया। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर हर परिवार के लिए छत का वादा भी किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।