राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए तृतीय चरण में आज जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान जारी है । तृतीय चरण में जिला परिषद के सदस्यों की 254 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जिनमें से 5 सदस्यों को निर्विरोध चुने जाने के कारण अब 249 सीटों के लिए 702 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसी तरह तृतीय चरण के दौरान ही पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए एक हजार 743 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जिसमें 32 सदस्य निर्विरोध चुने जाने के बाद अब एक हजार 711 सीटों पर 4हजार 613 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।