दिल्ली में आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपनी पार्टी बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आज दोपहर पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा के सीबीडी मैदान में मोदी की चुनावी रैली होने वाली है. बीजेपी को भारी भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी आज चुनावी सभाएं करेंगे. राजनाथ तुगलकाबाद, बदरपुर और ओखला में प्रचार करेंगे. बीजेपी ने दिल्ली में अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार में उतारा है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आज शाम 6.30 बजे बवाना और 7.15 बजे रिठाला में चुनावी सभाएं करेंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।