दिल्ली में आप पार्टी के लिए प्रचार करेंगे नीतीश कुमार
(India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव ने बिहार की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि वह दिल्ली में आप पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उनके बयान से बिहार में उनके सहयोगी दल राजद और कांग्रेस असहज हो गए हैं। बिहार में जदयू सरकार राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के समर्थन से चल रही है। बिहार कांग्रेस के प्रधान प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्र ने कहा के केजरीवाल की पार्टी के लिए नीतीश कुमार का वोट मांगना कांग्रेस-जदयू संबंधों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं वही जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री श्याम रजक ने नीतीश के फैसले का बचाव करते हुए कहते हैं कि दिल्ली में भाजपा को आम आदमी पार्टी ही शिकस्त दे सकती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।