‘100 रूपए की लुंगी बनाम 10 लाख का सूट’
(India)

पीएम मोदी के 10 लाख रूपए के सूट पहनने को लेकर विपक्षी दलों ने अभी भी उनपर निशाना साधना नहीं छोड़ा है। अब पीएम पर निशाना साधने की इस दौड़ में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी शामिल हो गए हैं। लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इतना महंगा सूट पहनने को लेकर कड़ी आलोचना की है। लालू ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा कि देश में 10 लाख रूपए सूट पहनने वाला नेता होना चाहिए या फिर 100 रूपए की लुंगी पहनने वाला।’ साथ ही उन्होंने कहा कि पहचान कपड़ो से नहीं होती उसके कर्मों से होती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।