राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि वक्त पर इलाज शुरू होने से अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। गौरतलब है कि राजस्थान में स्वाइन फ्लू कहर बरपा रहा है और अब तक इससे 38 लोगों की जान जा चुकी है। गहलोत ने नाकाफी इंतजाम होने पर राजस्थान सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने पूछा है कि वक्त पर जागरूकता अभियान क्यों नहीं चलाया गया। उन्होंने लिखा है, श्लोगों को जानकारी के अभाव में मौत का शिकार होना पड़ रहा है। पिछली सरकार में जब पहला मामला सामने आया था, हमने उसी वक्त स्वाइन फ्लू की फ्री जांच शुरू कर दी थी। गहलोत ने लिखा है कि इस बार नाटक किए जा रहे हैं और स्वाइन फ्लू की फ्री जांच के आदेश तीन दिन बाद लागू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि प्रशासन और शासन कितने गंभीर हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मान सिंह का राजधानी में यह हाल है तो बाकी जिलों में हालात क्या होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।