स्वाइन फ्लू के आगे प्रशासन बेबस
(India)
प्रदेश के सभी जिलों में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। चाहे हाल भीलवाड़ा का देखें या अलवर का। बीकानेर का देखें या नीमकाथाना का। हर ओर स्वाइन फ्लू के कहर के आगे स्थानीय प्रशासन बेबस नजर आ रहा है और अस्पतालों में हाल बेहाल हो रहे हैं। जहां भीलवाड़ा में प्रशासन ने डोर टू डोर सर्वे कर स्वाइन फ्लू की जांच की जा रही है। वही अलवर में लोगों को निशुल्क जांच और दवा मिलने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बीकानेर में बढ़ते कहर के बीच चिकित्सा विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। नीमकाथाना में भी दो रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद चिकित्सा विभाग ने विशेष हिदायत दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।