भारत पहली बार दुनिया के उन तीन देशों में आ गया है, जहां से सबसे ज्यादा अरबपति निकल रहे हैं। चीन की पत्रिका हुरुन की ग्लोबल रिच लिस्ट 2015 के अनुसार अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति हैं। उसके बाद चीन और फिर भारत का नंबर है। दुनियाभर के 2,089 अरबपतियों में 97 भारत से हैं। हुरुन की ओर से तैयार भारतीय अमीरों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। हुरुन ने उन्हीं को अरबपति माना है जिनकी संपत्ति करीब 6,000 करोड़ रुपये (एक अरब डॉलर) है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।