राजस्थान के सवाई माधोपुर के खंडार कस्बे में शनिवार को पंचायत समिति चुनाव के दौरान दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। जिसके बाद पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हवाई फायरिंग की। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वही आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि शनिवार को हंगामा काबू में आ गया। लेकिन मृतक युवक के परिजन और अन्य ग्रामीण देर रात सामान्य चिकित्सालय में जमा होने लगे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समझाईश केलिए अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अपनी तीन मांगे रखी है। जिसमें दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देेने की मांग की है। फिलहाल शव सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और प्रशासनिक अमला परिजनों से पोस्टमार्टम की समझाईश करने में जुटा है। आपको बता दें कि खंडार कस्बे में प्रधान पद के चुनाव के दौरान दो पक्षों में पथराव हो गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।