राजस्थान सरकार की नई आबकारी नीति जारी
(India)
राज्य सरकार ने देर रात नई आबकारी नीति जारी कर दी। इसमें हैरिटेज ओर अन्य स्टार होटल्स की लाइसेंस फीस यथावत रखी गई है, जबकि छोटे होटलों ओर रेस्टोरेंट आदि की फीस में 50-50 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सभी ठेकों का एक साल के लिए नवीनीकरण होगा। नई नीति के तहत बढ़ी हुई फीस ओर अन्य साधनों से सरकार को मोटे तौर पर करीब 500 करोड़ रुपए सालाना आय होगी। अंग्रेजी शराब की दुकानों की लाइसेंस फीस में भी 18 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जयपुर और जोधपुर के लिए यह फीस अब 16 लाख के बजाय 20 लाख होगी। इसी तरह कई मौजूदा कैटेगरी में अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।