कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने अपने बीकानेर दौरे में मीडिया के एक सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में बदलाव होंगे पर वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में ही होंगे, उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में नए लोगों को नए जिम्मेवारी दी जायेगी और कांग्रेस नए जोश ओर ऊर्जा के साथ में दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि इस नई टीम के जरिये वो भाजपा की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालांे को जनता की आवाज बनाकर उठाएंगे, राहुल गांधी के अज्ञातवास पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में एआईसीसी बोल चुकी है और स्वयं सोनिया गांधी इसके बारे में टिपण्णी कर चुकी है तो मेरा बोलना बेमानी होगा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गत दिनों जयपुर में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के बाद गृहमंत्री के बयानों पर कहा कि उन्हें झूठ बोलने की जरुरत नहीं है और ना ही कुछ साबित करने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता जानती है कि हम लोग वहां क्यों गये थे और किसके हितों के लिए संघर्ष कर रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।