लंदन में होगी टीपू सुल्तान के शस्त्रों और कवच की नीलामी
(India)

मैसूर शासक और अंग्रेजों से लोहा लेने वाले योद्धा टीपू सुल्तान से जुड़े शस्त्रों और कवच की यहां अगले महीने नीलामी की जाएगी। एक बयान में नीलामी घर ने बताया कि इन चीजों की बॉनहाम्स की ओर से इस्लामिक और भारतीय कला के तहत नीलामी की जाएगी। इनकी नीलामी बॉनहाम्स न्यू बांड स्ट्रीट में 21 अप्रैल को होगी। सभी चीजें एक ही संग्रह से आई हैं जिन्हें प्रदर्शित और प्रकाशित किया गया है। इस संग्रह में कई कटार, रत्न जडित तलवारें, कशीदाकारी तीर तरकश, लोहे के टोप, बंदूक, स्पोर्टिंग गन, पिस्टल और कांस्य तोप शामिल है। इनमें से प्रत्येक हथियार की अपनी एक कला है। टीपू का व्यक्तिगत चिन्ह बाघ था। उन्होंने कला और युद्ध के औजारों के साथ जानवरों की तस्वीरों और बाघधारी डिजाइन को सुशोभित किया था। इसकी वजह से उन्हें श्टाइगर ऑफ मैसूरश् कहा जाता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।