बराक ओबामा के पास नहीं है स्मार्ट फोन!
(India)
दुनिया के सबसे ताकतवर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सुरक्षा वजहों से टेक्स्ट मैसेज या ट्वीट नहीं करते हैं। वह खुद का स्मार्टफोन भी नहीं रखते हैं, जिसमें रिकार्डिग डिवाइस हो। राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं ट्वीट नहीं करता। मेरे पास अभी भी ब्लैकबेरी है।’ ओबामा ने बताया कि सुरक्षा वजहों से उन्हें रिकार्डिग डिवाइस से युक्त स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान ओबामा ने कहा, ‘मैं रिकॉर्डर वाले फोन का उपयोग नहीं कर सकता हूं।’ लेकिन उन्होंने कहा, उनकी बेटियां स्मार्टफोन का इस्तेमाल अपने दोस्तों के साथ टेक्स्ट मैसेज के लिए जरूर करती हैं। ओबामा ने यह भी कहा कि वह पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के नए ईमेल एड्रेस का खुलासा नहीं कर सकते हैं। विदेश मंत्री रहने के दौरान मंत्रालय के कामकाज में हिलेरी अपने निजी ईमेल एड्रेस का उपयोग करती थीं। इसकी तीखी आलोचना हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।