मार्च के महीने में कश्मीर के कई इलाकों में जारी बर्फबारी से स्थानीय लोग हैरान हैं। श्रीनगर में पिछले दो−तीन दिनों से बर्फबारी का दौर चल रहा है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एहतियातन स्कूल कॉलेजों को बंद किया गया है। कश्मीर को जम्मू से जोड़ना वाला हाइवे बंद कर दिया गया है। बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी और जम्मू के रामबन इलाके के पंथाल में जमीन खिसकने के चलते यह हाइवे बंद है। श्रीनगर में करीब तीन इंच मोटी बर्फ जमी है। उधर, जम्मू−कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी के बाद राज्य के कई इलाकों में बर्फ की चट्टानों के खिसकने की चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर जारी की गई है, जिन इलाकों में बर्फ की चट्टानों के खिसकने का सबसे ज्यादा खतरा है, वह है बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपुर और करगिल इन इलाकों को खिलनमर्ग, तंगमर्ग यहां खतरा ज्यादा बताया जा रहा है।इसके अलावा बनिहालरामबन डोडा, किश्तवारपुंछ, राजौरी, पुलवामा, कुलगाम, बडगाम और गांदेरबल में भी खतरे की चेतावनी दी गई है, जिसे मीडियम डेंजर बताया गया है। इन इलाकों में रहले वाले लोगों को अगले 24 घंटे तक पहाड़ों के ढलानों पर जाने से मना किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।